Farmers Protest: किसानों और केंद्र सरकार के बीच तीसरे राउंड की बैठक, MSP सहित इन 10 मागों पर बन सकती है बात

0 260

नई दिल्ली: दिल्ली कूच कोलेकर किसानों का आंदोलन जारी है. किसान पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर अड़े हुए हैं. बीते दि बुधवार को दिनभर किसानों ने पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिशें कीं. सुरक्षाबलों ने किसानों को रोकने की पुख्ता तैयारी की है. रबर बुलेट से फायरिंग से लेकर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. इस बीच किसानों और सरकार के बीच तीसरे राउंड की बात होनी है.

इस वार्ता में सरकार की तरफ से कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे. हालांकि पहले मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर कृषि मंत्री मुंडा समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक की और किसानों से सुलह के फॉर्मूले पर चर्चा की. उसके बाद यह तय हुआ कि किसानों से तीसरे राउंड की बातचीत की जाएगी. किसानों को मनाने की कोशिश की जाएगी.

दिल्ली हरियाणा का सिंघु बॉर्डर पुलिस ने सील किया हुआ है. पैदल जाने वालों के लिए पुलिस ने रास्ता छोड़ा हुआ था लेकिन अब उस रास्ते को भी पूरी तरीके से बंद कर दिया है. सिंघु बॉर्डर पर बड़े.बड़े साइन बोर्ड लगे हुए थेए दिल्ली पुलिस ने उन्हें भी गैस कटर के जरिए काटकर हटा दिया है.

वहीं किसानो ने पंजाब में ट्रेनों को रोकेंगे और विरोध-प्रदर्शन करेंगे. यहां किसान टोल प्लाजा को भी फ्री करवाएंगे. हालांकि, प्रदर्शन को ध्यान में रखकर रेलवे ने बुधवार रात बड़ा फैसला लिया और 3 ट्रेन रद्द कर दीं. 6 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है. आज से 10वीं और 12वीं की सीबीएसई की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं. ऐसे में बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.