ओमाइक्रोन के नए फॉर्म BA.2.75 पर WHO का अलर्ट, दो हफ्ते में बढ़े 30 फीसदी मामले

0 666

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत और कुछ अन्य देशों को कोरोना के ओमिक्रॉन संस्करण के नए सबफॉर्म बीए.2.75 की पुष्टि के साथ सतर्क किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा कि भारत और संगठन के अन्य सदस्य देशों में कोरोना वायरस के इस नए रूप का पता चला है। पिछले दो हफ्तों में दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. डब्ल्यूएचओ के छह उप-क्षेत्रों में से चार में पिछले सप्ताह वृद्धि देखी गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.