वोट डालने जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत

0 426

ग्रेटर नोएडा। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को नोएडा के दादरी तहसील में वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने जा रही है एक महिला को एक रोडवेज के बस में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर से निकलकर वोट डालने जा रही एक महिला को मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने रोडवेज की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगने के बाद आसपास काफी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हंगामे को शांत कराया और आसपास के राहगीरों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन महिला की मौत अस्पताल में हो गई। पुलिस ने बस को मौके पर ही कब्जे मे लेकर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.