100 करोड़ कमाने की तरफ बढ़ी ‘द केरल स्टोरी’, KKBKKJ को छोड़ देगी पीछे?, जाने पूरा कलेक्शन

0 376

नई दिल्ली। देशभर में इनदिनों एक ही फिल्म की चर्चा है वो है ‘द केरला स्टोरी’। इस फिल्म ने भी 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। सुदीप्तो सेन की इस विवादित फिल्म ने अपनी लागत के डबल से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म की कमाई का ग्राफ वीकेंड में काफी अच्छा रहा और फिर सोमवार को इसमें डाउनफॉल देखा गया। लेकिन ‘द केरल स्टोरी’ ने मंगलवार से फिर से बढ़त बनाई और अब लगातार ग्रोथ दर्ज कर रही है। तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है…

‘द केरल स्टोरी’ 100 करोड़ की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। 8.03 करोड़ से ओपनिंग करने वाली द केरल स्टोरी अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म का सब्जेक्ट ऐसा है जब से लोगों को पता फिल्म इसके लिए लोगों का क्रेज और बढ़ गया। दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन ये कमाई बढ़कर पहुंच गई 16.40 करोड़। पहले वीकेंड पर ‘द केरल स्टोरी’ ने धांसू कलेक्शन किया।

सोमवार को अदा शर्मा स्टारर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने कमाए 10.07 करोड़। ऐसा लगा कि ‘द केरल स्टोरी’ के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं, लेकिन तभी मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और 11.14 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा ही हाल बुधवार का रहा और इसने कमाए 10 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ लगभग 12 करोड़ का कलेक्शन किया।

कुल कमाई की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी’ ने 6 दिनों में 68.86 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म तेजी से 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। ‘द केरल स्टोरी’ का जहां विरोध हो रहा है। इसे बंगाल जैसे राज्य में बैन कर दिया है, तो वही फिल्म में लव जिहाद को जैसे दिखाया गया है, उसे देखकर काफी दर्शकों में इसे देखने क्रेज है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में फिर इसकी कमाई में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.