नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती और रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ कराएगी योगी सरकार

0 488

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती और रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ करवाएगी । इस दौरान सरकारी तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश भेजे हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी।

योगी सरकार ने जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के जिन मंदिरों में ये सरकारी आयोजन होंगे, उनका नाम पता और दूसरी अन्य जानकारी जिला प्रशासन जुटाएगा और पूरा विवरण लेने के बाद कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसके अलावा, जिला प्रशासन को आयोजन से जुड़ी तस्वीरें और अन्य जानकारी भी फोटो और वीडियो के साथ संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर डालनी होगी। सरकार ने डीएम से कहा है कि वह आयोजनों के लिए तहसील और जिला स्तर पर कमेटी बनाएं। डीएम इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

यूपी के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती पाठ देवी गायक देवी जागरण, झांकियां अखंड रामायण का पाठ का आयोजन होगा। राज्य के जिला तहसील और ब्लॉक स्तर पर देवी आयोजन समितियां गठित की जाएगी। योगी सरकार सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये मुहैया कराएगी। यूपी के सभी डीएम को देवी मंदिर और शक्ति पीठों में कलाकार चयन और समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में कलाकार पेशकश देंगे। इस के लिए जो भी खर्च आएगा, उसका भुगतान सरकार करेगी और इसलिए विभाग ने एक-एक लाख रुपये का प्रावधान किया है। राज्य स्तर पर पूरे मसले पर दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिलों में मंदिरों और शक्तिपीठों का चयन कर लें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.