अंजीर के ये नुकसान जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान,जानें क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स

0 79

नई दिल्ली। अंजीर एक ऐसा फल है, जिससे हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर को लोग पकने के बाद और सूखाकर दोनों ही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। यह हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। यही वजह है कि लोग स्वस्थ रहने और कई समस्याओं से निजात पाने के लिए अंजीर का सेवन करते हैं। यह न सिर्फ हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि इसमें मौजूद कई सारे पोषक तत्व कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत को फायदा पहुंचाने वाला अंजीर हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप अभी तक इस बात से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे अंजीर से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में-

अगर आपको पथरी की समस्या है, तो भूलकर भी अंजीर का सेवन न करें। दरअसल, अंजीर खाने से इसमें मौजूद ऑक्सलेट गुर्दे में पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। साथ ही ज्यादा मात्रा में इसे खाने से गुर्दे में पथरी की समस्या भी हो सकती है।

पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद अंजीर पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इतनी ही नहीं ज्यादा अंजीर खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

सूखे अंजीर में भारी मात्रा में सल्फाइट पाया जाता है। ऐसे में ज्यादा अंजीर खाने से शरीर में सल्फाइट की मात्रा बढ़ सकती है, जो माइग्रेन अटैक बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप अंजीर से दूरी बनाए रखें।

अत्यधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से दांतों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से कई बार दांतों में सड़न भी होने लगती है। दरअसल, अंजीर में भारी मात्रा में शुगर पाई जाती है। कार्बोहाइड्रेट के रूप में मौजूद यह शुगर दांतों में सड़न और दर्द की वजह बन सकती है।

अंजीर में मौजूद ऑक्सिलेट आपके शरीर में कैल्शियम को अब्सोर्ब कर लेता है। इसकी वजह से कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसकी वजह कई बीमारियां हो सकती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.