बीजेपी ने की निषाद पार्टी और अपना दल से गठबंधन की घोषणा, कहा- “up में NDA फिर 300 पार”

0 1,269

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया है कि अपना दल और निषाद पार्टी के साथ एनडीए यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जिसकी बीजेपी ने औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। पिछले दिनों में दोनों दलों से विस्तार में चर्चा हुई। हालांकि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। जेपी नड्डा ने दोनों दलों से मुलाकात की तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में फिर एक बार, एनडीए 300 पार।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री सबका विकास और सबके विश्वास से आगे बढ़ रहे हैं और इसी को उत्तर प्रदेश में भी आगे लेकर काम किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में पहले माफिया सरकार के साथ सांठगांठ पर सक्रिय थे लेकिन अब वहां कानून का शासन है।

 

https://twitter.com/JPNadda/status/1483759243774021633?s=20

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.