राजपथ पर गणतंत्र दिवस का शानदार दृश्य, सभी राज्यों ने दिखाया अपना कौशल

0 590

आज हम अपना 73 वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं, आज राजपथ पर जाकर प्रधान मंत्री ने देश के जवानों को नमन किया और राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई वहीं पीएम मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविद का स्वागत किया!

रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य दिखाया गया। इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और दो ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया था। इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया था।आकाश में राफेल और जगुआर की ताकत दिखाई गयी , 75 विमानो ने भी अपना प्रदर्शन दिखाया इसके साथ राज्य सरकार की लघु और मध्यम नीति पर आधारित ”एक जिला एक उत्पात ” कौशल विकास रोजगार से उपलब्धियां दिखाई गयी!

पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।हरियाणा की झांकी ने भी परेड में हिस्सा लिया ! हरियाणा ने ” खेल में नंबर वन ” थीम से प्रदर्शनी की ! मेघालय से एक महिला बांस की टोकरी और कई बांस उत्पादक बनते दिखाए गए स्मारक को प्रदर्शित करती है।उत्तराखंड झांकी में हेमकुंड साहिबा गुरुद्वारा और बद्रीनाथ झांकी को दिखाया गया गुजरात ने आदिवासी थीम पर अपना प्रदर्शन दिखाया! परेड में गोवा की झांकी ‘गोअन विरासत के प्रतीक’ पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आजाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.