जम्मू-कश्मीर: सोपोर मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

0 479

नई दिल्ली। सुबह की बड़ी खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है. आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त कार्रवाई अभी जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ तुलीबल इलाके में हुई. वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है. इस संबंध में ट्वीट कर बताया गया है कि सोपोर में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है और ऑपरेशन अभी जारी है.

मामले में आज कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा था कि, सोपोर के तुलीबल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. वहीं पुलिस और सुरक्षा बल लगातार अपना काम कर रहे हैं. कश्मीर के आईजीपी ने सोमवार को माले पर जानकारी देते हुए कहा था कि घाटी में मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकियों समेत कुल 7 आतंकी मारे गए हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.