जम्मू में एक ही परिवार के 6 सदस्य घर पर मृत पाए गए, साफ़ नहीं मौत की वजह

0 672

नई दिल्ली. जम्मू (Jammu) से आ रही अन्य खबर के अनुसार, यहां के सिदरा इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, अभी मौत की वजह साफ नहीं है।

घटना के अनुसार जम्मू (Jammu) में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर में बुधवार को संदेहास्पद परिस्थतियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब एवं सजाद अहमद के रूप में की गई है।

उसने बताया कि शव सिधरा इलाके में स्थित मकान से बरामद किए गए। उन्हें यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है और मामले की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.