Bulandshahr Khurja : प्रदेश के प्रथम ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का वित्त एवं संसदीय मंत्री का निरीक्षण..

0 695

Bulandshahr Khurja : विकास खंड खुर्जा के अंतर्गत ग्राम पंचायत शहजादपुर कनैनी (आजमाबाद) में बनाये गए प्रदेश के प्रथम ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का मा० मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग, उ0प्र0 श्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्थलीय भृमण करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से विस्तृत रूप से जानकारी हासिल की। इस अवसर पर केंद्र पर ठोस अपशिष्ट के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

केंद्र पर बर्मी कम्पोस्ट खाद बनाये जाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा खाद बनाकर उससे आमदनी की जा रही है। इस अवसर पर केंद्र पर ललितपुर जनपद से आये डीपीआरओ, सचिव, ग्राम प्रधान को दिये जा रहे प्रशिक्षण का भी कक्ष में जाकर जायजा लिया। इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक, जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्री श्लोक कुमार, सीडीओ श्री अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी खुर्जा, सीओ खुर्जा सहित सम्बंधित अधिकारी एवं मा0 विधायक खुर्जा श्रीमती मीनाक्षी सिंह उपस्थित रही।

Also Read:-Bulandshahr UP : बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25000₹ के इनामी शातिर गौकश मुन्नन के पैर में लगी गोली, हुआ घायल।

रिपोटर :- राजकुमार सिंह
बुलन्दशहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.