उद्धव ठाकरे की कुर्सी को हिलता देख ममता बनर्जी का दर्द झलका, केंद्र सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी

0 428

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की कुर्सी हिलता देख ममता बनर्जी की बेचैनी और बढ़ गई है. महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शिवसेना के बागी विधायकों पर तंज कसा है. ममता बनर्जी ने कहा है कि बागी विधायकों को असम की जगह बंगाल भेजा जाए, यहां उनका अच्छे से ख्याल रखा जाएगा.

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अभी महाराष्ट्र में जो हो रहा है वह हैरान करने वाला है. इन विधायकों को असम की जगह बंगाल भेज देना चाहिए, हम उनका पूरा ख्याल रखेंगे. टीएमसी सुप्रीमो ने आगे कहा कि इस बात पर संदेह है कि क्या अब भारत में भी लोकतंत्र काम करता है। लोकतंत्र कहाँ है? क्या ऐसी चुनी हुई सरकारों पर चलेंगे बुलडोजर? हम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं, उद्धव ठाकरे के लिए न्याय। उनका क्या है, अब वे महाराष्ट्र में सरकार गिरा रहे हैं, फिर दूसरे राज्यों में भी कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि इस समय कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर राष्ट्रपति चुनाव के चलते महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं. अब इस पर ममता बनर्जी भी कह रही हैं कि बीजेपी के पास नंबर नहीं हैं, इसलिए वे महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.