मणिपुर भूस्खलन: पीएम मोदी ने सीएम बीरेन सिंह से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

0 592

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के साथ फोन पर बात की और राज्य के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इस भीषण भूस्खलन में सात लोगों की जान चली गई है, जबकि स्थानीय लोगों और सेना के जवानों समेत दर्जनों लोग लापता हो गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा है कि, ‘मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और दुखद भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं इससे प्रभावित सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि यह हादसा बुधवार रात तुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप में हुआ. मौके से दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक बचाव कार्य जारी है।

सीएम एन बीरेन सिंह ने भूस्खलन की जांच के लिए आपात बैठक बुलाई है. फिलहाल वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया है कि इलाके में एंबुलेंस और डॉक्टरों को भेज दिया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.