मशहूर कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब केंद्र ने दी वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा

0 531

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा को वाई कैटेगरी से बढ़ाकर वाई+ कर दिया गया है. कुमार को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी।

सूत्रों ने बताया कि अलगाववादियों और कुछ असामाजिक तत्वों से खतरे को देखते हुए कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दरअसल, पिछले कुछ समय से केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों को कुमार की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मामले में खास जानकारी मिल रही थी. यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक कुमार विश्वास की सुरक्षा को वाई श्रेणी से बढ़ाकर वाई+ कर दिया गया है. वाई+ कैटेगरी के तहत अब कुमार के साथ सीआरपीएफ के जवानों और कमांडो समेत स्थानीय पुलिस की टीम भी तैनात की जाएगी.

कुमार विश्वास के साथ अब 24 घंटे की ड्यूटी अंतर्गत अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के दो कमांडो की तैनाती हमेशा रहेगी। इसके साथ ही 11 जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज चेंज होता रहेगा। हालांकि, पिछले साल ही कुमार को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसके तहत 4 जवानों की तैनाती रहती थी। लेकिन अब वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था मिल जाने के बाद 11 जवानों की तैनाती उनके साथ रहेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.