ukraine-russia live updates : यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के 50 बच्चों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में की मुलाकात

0 789

New Delhi: दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है और भारत सरकार वहां फंसे लोगों को बाहर निकाल रही है। भारत सरकार का दावा है (ukraine-russia live updates) कि जब तक वहां एक भी भारतीय है, ऑपरेशन गंगा(Operation Ganga) जारी रहेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार फंसे हुए लोगों को भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है और अब तक हजारों लोगों को भारत वापस ला चुकी है।

ukraine-russia live updates Russia Ukraine War: पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से करेंगे बात

यूक्रेन तथा रूस के बीच 11वें दिन भी जारी जंग के बीच में केन्द्र सरकार ने भारत के बच्चों के साथ अन्य लोगों को वहां से सुरक्षित निकालकर लाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। (ukraine-russia live updates) नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi) सरकार के आपरेशन गंगा के तहत भारत के लोगों को वापस लाने का काम तेजी से चल रहा है। हंगरी, रोमानिया तथा पोलैंड के रास्ते भारत के नागरिकों तथा स्टूडेंडस को लाया जा रहा है। अब तक 13000 से अधिक भारतीयों की हो वतन वापसी हो चुकी है।भारत आने वाले उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।

 

इन सभी ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास को जमकर सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं से लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों से उनकी सकुशल स्वदेश वापसी के अनुभव को भी जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे।

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.