पालतू कुत्ते के साथ शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, जानकर काँप उठेगी रूह

0 348

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक व्यक्ति पर पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इससे नाराज होकर व्यक्ति ने फावड़ा मारकर कुत्ते का क़त्ल कर दिया तथा महिला के साथ विवाद किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुलिस अफसर ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना औरंगाबाद शहर में मंगलवार दोपहर की है। यहां दो महिलाओं एवं दो पुरुषों सहित चार लोग नारलीबाग इलाके में महिला के आवास पर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि इसके चलते महिला का पालतू कुत्ता सभी पर भौंकने लगा। वही इस मामले में पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि महिला का पालतू कुत्ता जब लोगों को देखकर भौंकने लगा तो एक व्यक्ति गुस्से में आ गया।

तत्पश्चात, व्यक्ति ने गुस्से में आकर पास में पड़ा फावड़ा उठाया तथा तेजी से कुत्ते के सिर पर मार दिया। फावड़ा लगने से पालतू कुत्ते की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद चारों लोग महिला के साथ विवाद करने लगे। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कई धाराओं के तहत अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.