Share Market : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 280 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी तेजी के साथ खुला

0 836

Share Market : सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को Share Market हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 285 अंक या 0.51 फीसदी चढ़कर 55835 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 68 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 16698 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के साथ लगभग 1594 शेयरों में तेजी आई, 513 शेयरों में गिरावट आई और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Also read:- Covid Vaccination Update – इस हफ्ते से शूरू होगा 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण, बुजुर्गों को भी मिलेगा डोज

गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था।

BSE का सेंसेक्स 86 अंकों की उछाल के साथ 55,550 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 35 अंक की तेजी लेते हुए 16,630 के स्तर पर बंद हुआ था।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.