Russia Ukraine War : रूस के प्रस्ताव पर यूक्रेन की दो टूक, कहा- समर्पण का तो सवाल ही नहीं, युद्धग्रस्त देश में अमोनिया गैस के रिसाव से सहमे लोग

0 861

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने अपने तटीय शहर मारीपोल में सेना के समर्पण संबंधी रूस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। रूस ने कहा था कि अगर यूक्रेनी सेना समर्पण कर देगी, तो वह मारीपोल से नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मानवीय गलियारा दे सकता है। मारीपोल में यूक्रेनी सेना पर दबाव बनाने के लिए रूस ने बमबारी तेज कर दी है।

राजधानी कीव में रूसी बमबारी में एक शापिंग सेंटर ध्वस्त हो गया और कम से कम आठ लोग मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि रूस ने उत्तरी यूक्रेन के एक केमिकल प्लांट पर बमबारी की, जिसके कारण वहां से घातक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा और लोग दशहत में आ गए। रूस ने रीवने स्थित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर क्रूज मिसाइल से हमले का दवा करते हुए कहा कि इसमें 80 से ज्यादा विदेशी व यूक्रेनी सैनिक मारे गए। क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर के गर्वनर ने बताया कि मारीपोल में युद्ध के दौरान काला सागर स्थित रूसी नौसैन्य बेड़े के उप कमांडर आंद्रेई पाली मारे गए। इस बीच, यूक्रेन व रूस के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता फिर से बहाल हो गई है।

Also Read :- Ukraine Russia War : रूस ने दूसरे दिन भी दागी क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइलें, यूक्रेन का दावा लड़ाई में मारे गए 14,700 रूसी सैनिक

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.