Ukraine Russia War : युद्ध के 38वें दिन तक यूक्रेन की 53 ऐतिहासिक इमारतें हुई बर्बाद

0 684

Ukraine Russia War  : रूस-यूक्रेन में 38वें दिन भी युद्ध जारी है। युद्ध के 37वें दिन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता को लेकर बात हुई है, लेकिन इस वार्ता में भी सुलह को लेकर हल नहीं निकला है। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के लिए 300 मिलियन डालर की अतिरिक्त सहायता मुहैया कराएगा, जिसमें लेजर-निर्देशित राकेट सिस्टम, ड्रोन और वाणिज्यिक उपग्रह इमेजरी सेवाएं भी होंगी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूनेस्को ने ठोस दावा किया है! यूनेस्को के अनुसार, रूस के हमले के बाद यूक्रेन की ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। युद्ध के बाद से अब तक यूक्रेन की 53 ऐतिहासिक इमारतें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। इसमें 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार संग्रहालय व चार स्मारक शामिल है।

Also Read :-Mumbai Metro Lines : इस शहर में चलाई जाएंगी दो नई मेट्रो लाइन, सफर होगा आसान

रिपोर्ट- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.