Rampur : यूपी में बुलडोजर की दहशत में अपराधी , अब अर्जी देकर खुद का मकान गिराने की अपील

0 752

Rampur : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ ही बुलडोजर भी लगातार एक्शन में है । योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान भी अवैध कार्य और निर्माण के खिलाफ जमकर बुलडोजर चलाया जा रहा है । बुलडोजर का खौफ लोगों में इस कदर देखने को मिल रहा है कि पुलिस सिर्फ अपराधी के घर के बाहर इसे खड़ा करती है और वह खुद सरेंडर कर रहे है । ऐसा एक मामला रामपुर में देखने को मिला है ।

रामपुर में तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कराने वाले एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय में अर्जी दी है । प्रार्थना पत्र में व्यक्ति ने अपना अवैध निर्माण गिरवाने को कहा है । जिसके बाद प्रशासन ने अगले ही दिन कार्रवाई शुरु कर दी है । आपको बता दें कि रामपुर में आजम खां के अतिरिक्त कई अन्य लोगों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है । जिसके बाद अब वह बुलडोजर के खौफ से खुद ही आगे आकर अपने खिलाफ एक्शन मांग रहे है ।

ताजा मामला शाहाबाद तहसील क्षेत्र से सामने आया है । यहां तलाब की पैमाइश करने पहुंचे एसडीएम से ग्रामीण ने खुद तालाब की जमीन पर बने मकान को तोड़ने के लिए अर्जी दी है । । दरअसल रामपुर जिले की शाहबाद तहसील क्षेत्र के मित्रपुर गांव में लोगों ने तालाब की जमीन पर पक्के मकान का निर्माण करवाया था । इस शिकायत पर ही एसडीएम अशोक कुमार चौधरी तालाब की पैमाइश के लिए पहुंचे हुए थे।

बुलडोजर से खौफ में है लोग …

इससे पहले ही लोगों ने अपने अवैध निर्माण को गिरवाने का निवेदन किया है । यहां जांच में पाया गया कि कई लोगों ने तालाब की जमीन को पाटकर उस जमीन पर अपने मकान बनवा लिए थे। जिसके बाद सामने आए एक युवक ने खुद ही अपने मकान को गिरवाने की मांग कर रहे है । अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है उसके बाद से लोगों में डर देखा जा रहा है ।

ये भी पढ़े – Sri Lanka’s cabinet resigns: बिगड़ते आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने सामूहिक इस्तीफा दिया

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.