एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनी माँ, इंस्टाग्राम पर शेयर कर ज़ाहिर की खुशी

0 558

बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी प्राइवेसी बनाए रखने की भी अपील की है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर के इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर की । कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान के साथ अपनी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, “बधाई।” इसके अलावा उनके प्रशंसक भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक- दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं। हालांकि, बाद में यह महज एक अफवाह साबित हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.