सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला ने की पीएम मोदी से भेंट, ट्वीट कर कही ये बात

0 671

नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके नेतृत्व को लेकर उन्हें बधाई दी.

अदार पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुशी हुई. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व और सफलता के लिए उन्हें बधाई दी.

अदार पूनावाला ने आगे कहा कि मैं एक उद्यमी के रूप में, सुधारों, सामाजिक कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लिए दृष्टि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को बहुत आश्वस्त करने वाला पाता हूं. कोविड-19 रोधी टीका उत्पादन के मामले में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.