Amarnath Yatra Registration 2022:जल्द खुलेंगे अमरनाथ के कपाट,श्रद्धालु ऐसे कर सकते है यात्रा की बुकिंग।

0 514

Amarnath Yatra Registration 2022:दो साल बाद आख़िरकार अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इस वजह से शिवभक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें की यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से अब तक करीब दो हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। इस बार यात्रा 30 जून से लेकर 11 अगस्त यानि की रक्षाबंधन तक चलेगी। जो लगभग 43 दिनों की होगी।

जम्मू कश्मीर बैंक से बड़ी संख्या में शिवभक्त बुकिंग करवा रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की 20 जुलाई तक बुकिंग एडवांस में हो चुकी हैं। जम्मू कश्मीर बैंक में 11 अप्रेल से अबतक करीब एक हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। इसी तरह ऑनलाइन और ग्रुप रजिस्ट्रेशन के जरिए भी लगभग एक हजार से अधिक लोग बुकिंग करवा चुके हैं। हालांकि PNB और SBI द्वारा बुकिंग शुरू नही हुआ है, जिस कारण भोले के भक्त यात्रा की मनचाही डेट लेने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं हैं।

बीते दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ की यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में जबसे धारा 370 हटने के बाद यह अमरनाथ की पहली यात्रा होगी। जिस कारण शिवभक्त इस यात्रा को लेकर काफी एक्ससिटेड है।

Also Watch: amarnath yatra 2022 update | amarnath yatra 2022 latest news | Amarnath Yatra Registration 2022

अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो चलिए हम आपको कुछ जरुरी चीजों के बारे में बताते है जिनका आपको यात्रा पर जाने से पहले ध्यान रखना बहुत जरुरी है। इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले https://jksasb.nic.in/register.aspx वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगी जाएगी। इस जानकारी में यात्री का नाम, उसका एड्रेस और उसकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी भी होगी। इसके साथ ही ऊपर बताए डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करना होगा।

चलिए एक नज़र डालते है उन जरूरी डॉक्यूमेंट के ऊपर

अमरनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालु का हेल्थ सर्टिफिकेट होना बहुत जरुरी है।
यात्री की चार पासपोर्ट फोटो होना भी जरुरी है।
श्रद्धालु का एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भी पूरा फिल होना चाहिए।

जो श्रद्धालु इस साल यानि की 2022 में अमरनाथ यात्रा करने वाले है उनकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अगर कोई महिला 6 महीने या उससे ज्यादा की गर्भवती है तो वह भी यह यात्रा नहीं कर पाएंगी।

यह भी पढ़िए:Sunil Shetty reaction on Mahesh Babu comment:बाप तो बाप रहेगा कहकर,सुनील शेट्टी ने महेश बाबू को दिया करारा जबाब

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.