AAP MLA Amanatullah Khan : एमसीडी की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प , हालात बिगडते देख पुलिस ने आप नेता सहित अन्य नेताओं को डिटेन किया

0 940

AAP MLA Amanatullah Khan : आप विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया है. सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने आप विधायक समेत 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें दो महिलाएं भी बताई जा रही है . बता दें कि पुलिस ने उन्हें एमसीडी की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में बाधा नहीं डालने के लिए चेतावनी भी दी । इसके बावजूद वे लोगों की मदद करने पहुंचे थे. ऐसे में पुलिस ने पहले उन्हें रोका. जब वे नहीं मानें तो उन्हें भी जेल में डाल दिया गया है ।

दरअसल, एमसीडी की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई । स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आप नेता सहित अन्य नेताओं को चेतावनी दी है । बता दें कि हिरासत में लिए जाने से कुछ देर पहले एनडीटीवी से बात करते हुए आप नेता ने कहा कि गरीबों का मकान बचाना सरकारी काम में बाधा नही है । हमने कोई पत्थर नहीं मारे , कोई धक्का मुक्की नहीं की, कोई भी नारेबाजी नही हुई है ।

ये भी पढ़े –  Sunil Shetty reaction on Mahesh Babu comment:बाप तो बाप रहेगा कहकर,सुनील शेट्टी ने महेश बाबू को दिया करारा जबाब

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.