Amul Milk Price Hike : अमूल दूध हुआ महंगा, 2 रुपये लीटर बढ़ी कीमत

0 1,015

Amul Milk Price Hike : देशभर में अमूल दूध का एक बड़ा और जाना-पहचाना ब्रान्ड है।कंपनी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया। दरअसल, अमूल ने बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें मंगलवार से लागू की जाएंगी।कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद अब एक मार्च से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजार में अमूल गोल्ड की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर और अमूल शक्ति का दाम 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले ही अमूल दूध के दामों में बदलाव किया गया था। अब फिर से कंपनी की ओर से ग्राहकों पर बोझ बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हो रही है,जिसके चलते दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया गया है।

Amul ने इस बढ़ोतरी पर बताया कि 2 रुपये का इजाफा केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि है, जो औसत खाद्य महंगाई से बहुत काफी कम है. कंपनी ने कहा कि पिछले 2 वर्ष में अमूल ने अपने फ्रेश दूध की श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष 4 प्रतिशत का बढाया है. एनर्जी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और जानवरों के चारे की लागत में इजाफे के कारण दूध उत्पादन खर्च में बढ चुका है, जिससे संचालन की कुल लागत में बढावा हुआ है. इसे देखते हुए अमूल ने किसानों की दूध खरीद की कीमतों में 35 रुपये से 40 रुपये किलो में भी इजाफा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 5 % से अधिक है. कंपनी का कहना है कि अमूल दूध की खरीद पर भुगतान किए गए हर रुपये में से लगभग 80 पैसे किसानों को लौटाए जाते हैं..

Amul Milk Price Hike

रिर्पोट -शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.