Karnataka : कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कॉन्ट्रैक्टर ने लगाया भ्रष्टाचार और फ्रॉड का आरोप

0 853

Karnataka : तोष पाटिल के आत्महत्या मामले में कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ F.I.R  दर्ज की गई है. ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत ने ईश्वरप्पा के खिलाफ शिकायत दी थी और मंत्री पर आरोप लगाए थे. कर्नाटक ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले संतोष पाटिल ने मंगलवार को उडुपी में आत्महत्या कर ली थी. पाटिल हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव थे. उन्होंने आत्महत्या के लिए मंत्री को जिम्मेदार बताया.

आपको बता दे की मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोष पाटिल कुछ दिन पहले लापता हो गए थे और बेलगावी पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने अपने दोस्तों को एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि ईश्वरप्पा उनकी मौत के लिए ‘सीधे जिम्मेदार’ होंगे और मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए.

आज की TOP -1O NEWS — 

कुछ हफ्ते पहले पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था कि उन्होंने ईश्वरप्पा के मौखिक निर्देश के आधार पर अपने गांव में सड़कों के निर्माण में 4 करोड़ रुपये का निवेश किया है. उन्होंने मंत्री पर झूठ, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया और पीएम मोदी से ईश्वरप्पा को अपने बिलों का निपटान करने का निर्देश देने का आग्रह किया.

संतोष पाटिल की मौत पर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी और ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग की. कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के बारे में सुना. हर कोई जानता है कि यह एक हत्या है. भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनकी मृत्यु हो गई (उन्होंने केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ आरोप लगाया) … ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए. उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. शिवकुमार ने पाटिल की मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है.

ये भी पढ़े – Ukraine Russia War : रूस से जंग के बीच यूक्रेन को राहत, अमेरिका दे सकता है 750 मिलियन डॉलर की मदद 

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.