Anek Movie Review: भारत के नार्थ ईस्ट के लोगों की समस्याओं पर बात करती है आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘Anek’

0 461

Anek Movie Review: आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurrana) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अनेक’ (Anek Movie Review) शुक्रवार यानि की 27 मई को बड़े परदे पर रिलीज़ हो चुकी है। यह फिल्म भारत के उत्तर पूर्वी (North East) इलाके पर आधारित है। इस फिल्म का ट्रेलर (Anek Trailer) इस महीने रिलीज़ हुआ था जिससे दर्शकों खूब पसंद किया था।

क्या है फिल्म की कहानी ?
बात करें अगर फिल्म की कहानी की तो यह फिल्म एक अलगाववादी समूह के साथ उत्तर पूर्वी इलाके में शांति संधि पर बातचीत करने की कोशिश करती है। इस फिल्म में आयुष्मान एक अंडर कवर एजेंट अमन की भूमिका में नज़र आते हैं, जो उत्तर पूर्वी इलाके में जोशुआ बनकर काम करते है। अमन (Ayushman Khurrana) का मिशन उस क्षेत्र के सबसे बड़े विद्रोही नेता टाइगर सांगा (लोइटोंगबाम दोरेंद्र) को बातचीत करने के लिए तैयार करना है। भारत सरकार टाइगर सांगा के साथ शांति स्थापित करना चाहती है। लेकिन इस मिशन को अंजाम देते हुए अमन को यह एहसास होता है कि सब कुछ उतना आसान नहीं है जैसे उसने सोचा था। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि भारत में किस तरह उत्तर पूर्वी में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। फिल्म इस दर्द को बड़े परदे पर उतरने में सफल भी होती है। क्या अमन अपने मिशन में कामयाब हो पाते है, ये देखने के लिए आपको यह फिल्म सिनेमाघर में जाकर देखना होगा।

फिल्म में एक्ट्रेस एंड्रिया (Andrea Kevichüsa) भी एक यंग बॉक्सर आइडो की भूमिका में नजर आ रही है जो उत्तर पूर्व में रहती है। उनका सपना है की वह भारत की तरफ से खेलें लेकिन लोग उन्हें भारत का नागरिक नहीं समझते। इसके चलते उन्होंने कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तमाचा मारकर आइडो से पूछा जाता है कि वह पार्लर वाली है? या नेपालन है? ऐसे सीन दर्शकों को काफी प्रभावित करते हैं। हालांकि इस फिल्म की कहानी किस लोकेशन में शूट हुई है इसके बारे में कोई जानकारी फिल्म में नहीं दी गई है। फिल्म में इसे केवल नॉर्थ ईस्ट के तौर पर ही दिखाया गया है।

अनेक फिल्म की कास्ट
बात करें अगर एक्टिंग की तो आयुष्मान खुराना की वह हमेशा कुछ अलग करते है और हमेशा दर्शकों को काफी पसंद आते है। इस फिल्म में बतौर एजेंट उन्होंने ऐसा ही किया। इस फिल्म से एंड्रिया केवीचुसा (Andrea Kevichüsa) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इनके अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा जैसे बड़े कलाकार भी एहम भूमिका में नज़र आ रहे है।

फिल्म का पोस्टर है खास
अगर अपने फिल्म के पोस्टर में टाइटल पर गौर किया होगा तो आपको उसमे कुछ खास देखने को मिलेगा। पोस्टर में इंग्लिश में ‘अनेक’ (Anek) लिखा हुआ है। उस अनेक में NE का साइज बड़ा है। आप समझ ही गए होंगे की ऐसा क्यों है। दरअसल ये नार्थ ईस्ट (North East) को दर्शाता है। जिससे यह साफ होता है की यह फिल्म नार्थ ईस्ट (North East) इलाके पर आधारित है।

क्या हमे यह फिल्म देखनी चाहिए
अब आप यह सोच रहे होंगे की क्या हमे यह फिल्म देखनी चाहिए है। जी हाँ, आपको यह फिल्म एक बार जाकर जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की तरह असल समस्या जो नार्थ ईस्ट के लोग झेलते है, उसपर बात करती है। आपमें बहुत लोग शायद इस फिल्म से खुद को जोड़ भी पाए।

 

Anek Movie Review
Ratings : 4 / 5
Director : अनुभव सिन्‍हा
Duration: 147 min

 

यह भी पढ़े: अपनों की मौत के बाद लाश को सड़ाते और फिर राख बनाकर पीते हैं यहां के लोग, जानिए अनोखी परंपरा का कारण!

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.