Bell Bottom Jeans: 70’s के फैशन का लौटता ट्रेंड, दौर नई डिज़ाइनस वही

0 453

दीपिका पादुकोण से लेकर आलिआ भट्ट तक! आपने सबके फैशन के चर्चे सुने होंगे और कभी न कभी उनके ड्रेसिंग सेंस की सराहना भी की होगी। पर क्या आपने कभी ये सोचा है ये फैशन ट्रेंड सच में नए एक्सपेरिमेंट्स है या किसी दौर की कॉपी। हो सकता है आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लगे पर आजकल के फैशन की ये सच्चाई है। वैसे तो हमारा फैशन बॉलीवुड के ट्रेंड के हिसाब से बनता और बिगड़ता रहता है। कोई नई फिल्म आती है, हिट होती है और उसके कुछ दिनों बाद ही उस फिल्म में हीरो-हीरोइन के पहने कपड़े स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं। पर आप अभी के किसी भी नए कपड़ो के कलेक्शन को देख लीजिए, वो आपको कही न कही पुराने दौर के कपड़ो की हु-ब-हु कॉपी देखेगी या उससे मिलती – जुलती। अब चाहे बात इंडियन वियर की हो या वेस्टर्न वियर की। 

 

खैर! अगर बात हम आजकल के फैशन की करे तो bell bottom jeans और crop top का ट्रेंड बड़ा जोरो शोरो पर है पर क्या ये सच में अभी के दौर के कपड़े है? इसका जवाब है नहीं। जी हां, आपको यह सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी पर यही हकीकत है। ये bell bottom jeans का क्रेज़ दरसल 70 ‘s में ही इंडिया में छा चुका था, जब स्मिता पाटिल, प्रवीण बॉबी, और नीतू कपूर ने अपनी फिल्मो में इसे पहन लोगो को दीवाना बनाया था। ये उस समय भी लोगो के बीच खूब प्रचलित हुआ था, पर बदलते दौर के साथ गुम सा गया और अब फिर से ये जीन्स लोगो का खूब प्यार बटोर रही है। वही बात करे crop top की तो उसका भी इतिहास कुछ ऐसा ही रहा है, पर इसमें थोड़ा ट्विस्ट ये है की, ये crop top असल में crop shirt  है जो बॉडीबिल्डर्स के लिए बनाई गयी थी ताकि उनकी बॉडी अच्छी लुक दे। पर इसे महिलाओं के द्वारा ज्यादा प्यार मिला और ये 90 ‘s के दौर में महिलाओ के crop top में तब्दील हो गया। ऐसे ना जाने कितने ही कपड़ो और मेकअप के ट्रेंड है जो बदलते दौर के साथ हमे वापस से 70 ‘s और 90 ‘s के फैशन से जोड़ती है।

 

बेल बॉटम फिल्म से लोकप्रिय होने के बाद यह जींस बाजार में आसानी से और बहुत से अफोर्डेबल प्रिंसेस पर मिल रही है। इसका फैशन बाजार में दिसंबर से काफी चलन में आ गया है। युवाओं की मानें तो bell bottom jeans पहनने में काफी आरामदायक है और स्टाइलिश भी। इसके साथ चैक शर्ट, राउंड नेक स्वेटर और sneakers shoes की मांग भी बढ़ गई है, जो इसके साथ काफी आकर्षक लुक देते है। यूं कहें तो बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना के दौर का फैशन फिर से लौट आया है। बाजार में ये ब्रांडेड से लेकर नॉन ब्रांडेड, हार्ड वॉश से लेकर बॉटम वॉश तक, कई रंगो और साइजो में आसानी से उपलब्ध है। वही इसके आने से नैरो जींस की मांग थोड़ी कम हो गई है।

 

Byline – Srishty Kumari ( सृष्टि कुमारी ) 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.