लखनऊ से बड़ी खबर: मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा को लखनऊ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

0 771

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है. मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि सुमैय्या राणा कानपुर मामले को लेकर प्रदर्शन करने की फिराक में थी. पुलिस को इसकी भनक लगते ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है.

सुमैया राणा के फ्लैट को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है. कैसरबाग में सिल्वर हाइट अपार्टमेंट में सुमैया राणा का फ्लैट है. अपार्टमेंट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.