चंपावत सीट पर BJP की बड़ी जीत, CM पुष्कर धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 54121 मतों से हराया

0 606

देहरादून: तीन राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। ताजा खबर उत्तराखंड की चंपावत सीट से आ रही है। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 54121 वोटों से हरा दिया है। वहीं ओडिशा की ब्रजराजनगर और केरल की थ्रीक्काकारा पर भी विजेता का फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा।

पूरे देश की नजर उत्तराखंड की चंपावत सीट पर थी, क्योंकि यहां मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) के भाग्य का फैसला होने जा रहा था। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से खटीमा विधानसभा सीट से धमी को हरा दिया था, लेकिन पार्टी सत्ता में बने रहने में कायम रही थी। तीनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.