भाजपा ने किया यूपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान, जानिए किसके नाम पर लगी मुहर

0 674

लखनऊ: पांच महीनों की कशमकश के बाद आखिरकार बीजेपी को यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम ऐलान कर ही दिया। यूपी बीजेपी ने पश्चिम के जाट नेता और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

दरअसल, भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। भूपेंद्र चौधरी बुधवार को आजमगढ़ में सरकारी कार्यक्रम बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां जेपी नड्डा समेत बीजेपी और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों की माने तो भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सहमति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी दी थी।

भूपेंद्र सिंह चौधरी को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद पश्चिमी यूपी की तकरीबन सात जाट बाहुल लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता है। इसी के साथ प्रदेश में भी पिछड़े वोट बैंक को साधने में पार्टी को काफी अधिक मदद मिल सकेगी। चौधरी अमित शाह के भी काफी करीबीी है और पुराने स्वंय सेवक भी है। बुधवार को उनको आनन-फानन में दिल्ली बुलाए जाने के बाद चर्चाएं काफी तेज हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी इस दौड़ में शामिल माना जा रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.