अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दूसरा घायल

0 431

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश में तवांग के निकट उड़ान भरने वाला सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि नियमित उड़ान के दौरान सुबह करीब 10 बजे चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया और उन्हें तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा, “दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। इस स्तर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.