Dunki:संजय दत्त और आमिर खान नहीं, बल्कि शाहरुख़ खान बने राजकुमार हिरानी की पसंद,इस फिल्म में दिखेंगे साथ।

0 989

Dunki:बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान जल्द ही नज़र आने वाले है राजकुमार की फिल्म में। उन्होंने इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके की। इस वीडियो में शाहरुख़ खान, राजकुमार हिरानी की फिल्मों के पोस्टर देख रहें होते है। तभी राजकुमार हिरानी वहाँ आते है। वह शाहरुख़ से पूछते है की वह क्या देख रहें है। इसपर शाहरुख़ फिल्म के पोस्टर की तरफ इशारा करके बोलते है। संजू के रूप में रणबीर कपूर, PK में आमिर खान और मुन्ना भाई MBBS में संजू बाबा। इसके बाद वह पूछते है की उनके लिए भी ऐसे दमदार किरदार है क्या ? इसपर राजकुमारी हिरानी एक स्क्रिप्ट का ज़िक्र करते है। इसके बाद शाहरुख़ पूछते है की कहानी में कॉमेडी, इमोशंस और रोमांस है। जिसके जवाब में राजकुमार हाँ बोलते है।

राजकुमार फिर फिल्म का नाम बताते है। वह फिल्म का नाम होगा ‘Dunki‘, जिससे शाहरुख़ खान ‘Donkey‘ समझते है। फिर वह फिल्म में अपने किरदार का नाम जानने की कोशिश करते है लेकिन तबतक वह वहाँ से चले जाते है। इसके बाद शाहरुख़ कहते है की पता नहीं क्या बना रहें है, लेकिन जो भी है लेलो, ऐसा बोलकर वह वहाँ से चले जाते है। और उसके बाद एक परदे पर रेगिस्तान का सन दिखाई देता है जिसके ऊपर से एक हवाई जहाज जाता हुआ दिखाई देता है। फिर रेत के बीच से ‘Dunki’ उभर के आता है।

इस फिल्म में शाहरुख़ खान के अलावा तापसी पन्नू भी नज़र आएँगी। यह तापसी और शाहरुख़ पहली बार साथ नज़र आएंगे। आपको बता दें की यह फिल्म अगले साल यानि की 2023 को 22 दिसंबर तक रिलीज़ होगी। राजकुमार हिरानी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते। अब ये देखना दिलचस्प होगा की ये फिल्म लोगों को पसंद आती है या नहीं।

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.