UP Cabinet Meeting : जानिए योगी कैबिनेट की बैठक में 14 बड़े प्रस्तावों पर मुहर , कई शहरो में बनेगें हेलीपोर्ट

0 823

UP Cabinet Meeting :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को एनेक्सी में हुई। इसमें सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने पर अहम बाते हुई है । बैठक में 14 प्रस्ताव पास किए गए हैं। सरकार के सभी मंत्री और विभागीय प्रमुख सचिव इस बैठक में आए थए । बैठक के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया को प्रस्तावो के बारे में बताया ।

Also Watch : महिलाओ के लिए सुरक्षित नही रही cab –

1-25 फीसदी लैब असिस्टेंट प्रमोशन से लिए जाएंगे
2-75 फीसदी लैब असिस्टेंट सीधी भर्ती से लिए जाएंगे
3-पर्यटन विभाग के 4 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी
4-पर्यटन विकास के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी
5-आगरा,मथुरा और प्रयागराज में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे
6-लखनऊ में NCDC दिल्ली की शाखा स्थापित होगी
7-गोपन विभाग में ACS पद स्थापना को अनुमोदन किया
8-इंसास राइफल खरीद को कैबिनेट से मंजूरी मिली
9-लखनऊ में रमाबाई स्थल पर हेलीपोर्ट स्थल बनेगा
10-पुखराया-बिंदकी राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा
11-42 किमी रोड 1136.45 करोड़ की लागत से बनेगी
12-सरोजनीनगर में NCDC के केंद्र को जमीन दी गई है
13-NCDC को 30 साल के लिए 2.5 एकड़ जमीन दी गई
14- होमगार्ड के अधिकारियों को अब पिस्टल दी जाएगी

तीसरी कैबिनेट बैठक में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने, छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गौ-अभयारण्य की स्थापना, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले के लिए नई नीति का प्रस्ताव ला सकते है । साथ ही उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा नियमावली 2001 में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता था। इन पर हालांकि कोई खबर सामने नही आई है ।

ये भी पढ़े – Covid Vaccination : कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर में हो रही है दिक्कत ? बुर्जुर्ग रहे ऐसे सावधान !

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.