पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने किये श्री राम लल्ला के दर्शन

0 611

अयोध्या: अयोध्या में आए पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज श्याम श्री राम लल्ला के दर्शन लिए। श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के चम्पक लाल राय,मंदिर के पुजारी रमाशंकर यादव, डॉ अनिलकुमार मिश्र आदि मान्यवरों ने राम नाईक का स्वागत किया। श्री राम लल्ला के दर्शन के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण कार्य का भी श्री नाईक ने श्री चम्पक राय जी के सस्थ निरिक्षण किया।

श्री राममंदिर निर्माण कार्य देख कर नाईक प्रसन्न हुए, मंदिर नियोजन अनुसार पूर्ण हो रहा है इस बात पर उन्हें विशेष संतोष हुआ। श्री राम दर्शन के बाद शरयु नदी किनारे आरती में भी राम नाईक ने हिस्सा लिया। नाईक दो दिनों के लिए अयोध्या आये है। कल नैमिषारण्य के कालिपीठ द्वारा आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल राम नाईक शामिल होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.