Salary Growth : नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, इस साल सैलरी में होगी बढ़ोतरी..

0 557

Salary Growth : कोरोना महामारी से उबर रही कंपनियां इस साल अपने कर्मचारियों को वेतन में बंपर बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। माइकल पेज वेतन रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में सामान्य वेतन वृद्धि नौ प्रतिशत रहने की संभावना है, जो महामारी से पिछले वर्ष 2019 में 7 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में कहा गया कि यूनिकॉर्न के साथ मिलकर स्टार्टअप और नए जमाने के संगठन वेतन वृद्धि की अगुवाई करेंगे और इनके द्वारा औसतन 12 प्रतिशत वृद्धि किए जाने की उम्मीद है।

 

इन सेक्‍टर में होगी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

 

रिपोर्ट के मुताबिक, वृद्धि वाले क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्तीय सेवा, प्रॉपटी और कंस्ट्रक्शन के साथ ही विनिर्माण उद्योग शामिल हैं। भारत में ई-कॉमर्स और डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहे अन्य क्षेत्रों में वृद्धि के कारण कंप्यूटर विज्ञान पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ स्तर के पेशेवर अधिक वेतन वाली नौकरियां पाने की स्थिति में होंगे। इसके अलावा डेटा वैज्ञानिक (विशेष रूप से मशीन लर्निंग से परिचित), वेब डेवलपर्स और क्लाउड आर्किटेक्ट की भी अत्यधिक मांग होगी।

 

शानदार काम करने वालों की मौज

 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां अपने सबसे बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। दरअसल, कोरोना के बाद अच्छे टैलेंट को रोकना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में कंपनियां अपने यहां मेहनती और टैलेंटेड कर्मचारियों को रोकने के लिए वेतन में बड़ी वृद्धि भी कर सकती है। हालांकि, यह सभी के लिए नहीं होगा।

Also Read:-U.P में अब स्कूल जाने वाले हर बच्चे की बनेगी Unique ID , इसी आधार पर 12वीं तक होगा एडमिशन

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.