महाराष्ट्र के पुणे में तेज हवा के साथ जमकर हुई बारिश, जानें आज कहां-कहां होगी बरसात

0 362

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों से मानसून जा चुका है। पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से राहत मिली है। दिल्ली, यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत को तो बारिश से राहत मिल गई। पर महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी आफत की बारिश बरस रही है। पुणे (Pune) और मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिशों का सिलसिला जारी है। इन इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई यहां जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर आज भी बारिश होने की बात कही है। इन इलाकों में अलर्ट जारी है।

खबरों के अनुसार सोमवार रात में भी तेज हवा के साथ पुणे में जमकर बारिश हुई जिसकी वजह से सड़कों पर जलसैलाब आ गया। बारिश के साथ-साथ हवा भी काफी तेज थी जिसकी वजह से कई पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार को भारी बारिश हुई और शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) इलाके में कुछ ही घंटों में लगभग 81 मिमी बारिश हुई।

बता दें कि आज भी यानी मंगलवार को मुंबई, ठाणे और पुणे में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई आज भी यहां तेज बारिश के आसार हैं आगामी कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.