हिमाचल में चार दिनों से भारी बारिश का अलर्ट, पर्यटक व स्थानीय लोग नदियों-नालों से दूर रहे

0 726

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिनों से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदियों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के सभी इलाकों में 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है.

5 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रहा है। इस दौरान हमीरपुर 60, भोरंज 50, मनाली 42, सरकाघाट 35, कुमारसेन 33, जंजैहली 32, जुब्बरहट्टी 29, पंडोह 25 प्रत्येक, गगल 24 प्रत्येक, भरारी-बंजर 22, नालागढ़ 19, कोठी 17, नादौन 15, पालमपुर 14, भुंतर 13, धरमपुर 12, कंडाघाट में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, सुंदरगनार 33.5, भुंतर 33.8, कल्पा 26.8, धर्मशाला 28.5, ऊना 34.6, धौलाकुआं 24.8, केलांग 28.8, पालमपुर 28.6, सोलन 30.0, मनाली 26.4, कांगड़ा 30.0, मंडी 33.4, बिलासपुर 34.5, हमीरपुर 33.5, चंबा 33.9 डलहौजी में 23.2 डिग्री और रिकॉन्ग पियो में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 21.9, भुंतर 21.2, कल्पा 15.0, धर्मशाला 20.2, ऊना 23.3, नाहन 23.0, केलांग 14.1, पालमपुर 19.5, सोलन 20.6, मनाली 18.6, कांगड़ा 22.8, मंडी 23.3, बिलासपुर 24.5, हमीरपुर 23.8, चंबा 23.8, डलहौजी में 17.4, कुफरी में 15.1, रिकांग पियो में 19.8 और पांवटा साहिब में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.