गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला में करेंगे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का शुभारंभ, देशभर से करीब 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

0 190

पंचकूला : ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ शनिवार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. चार से 13 जून तक चलने वाले खेलों को लेकर खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण में देश भर से करीब 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ हिस्सा लेंगे। यहां 1866 मेडल के लिए खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। 25 खेलों का आयोजन पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में होगा। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर मुख्य आयोजन स्थल रहेगा। करीब 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

खेलो इंडिया का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। खेलों के चौथे संस्करण के आयोजन पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि में से 139 करोड़ रुपये नए खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किए गए हैं।

पांच पारंपरिक खेलों को पहली बार शामिल किया गया
पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को खेलो इंडिया गेम्स में शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-टा पारंपरिक मार्शल आर्ट हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हैं।

अमित शाह आज चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी मुख्यालय में बैठक करेंगे
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पंजाब भाजपा मुख्यालय (चंडीगढ़) में तीन घंटे रुकेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे और शाम 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे. इस दौरान वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप, पंजाब के जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. जीवन गुप्ता ने कहा कि अमित शाह जहां पंजाब के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर पदाधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करेंगे, वहीं उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.