महाशिवरात्रि पर हुए 2 हादसों में हुई 7 लोगों की दर्दनाक मौतें, 20 की हालत गंभीर

0 191

सागर: शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर एवं देवास जिले में दो दुर्घटनाओं में सात व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि सागर में जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर निवारघाटी में छतरपुर जाने वाली सड़क पर एक तेज गति बस पलट गई। इससे एक महिला समेत चार यात्रियों की मौत हो गई एवं 20 लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना छनबिला थाना इलाके में शनिवार की सुबह 6 बजे हुई। बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी। एसपी ने कहा कि गंभीर तौर पर चोटिल 3 व्यक्तियों को सागर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि दूसरी दुर्घटना में, 45-50 वर्ष की आयु के एक जोड़े और उनकी 18 वर्षीय बेटी की रामनगर गांव के पास कार की चपेट में आ गई।

दंपति को खातेगांव के सरकारी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई, वहीं उनकी बेटी ने इंदौर हॉस्पिटल जाते वक़्त रास्ते में दम तोड़ दिया। यह घटना देवास जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर हुई है। मध्यप्रदेश के सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम से कथा सुनकर लौट रहे 5 भक्तों को लोडिंग वाहन ने रौंद दिया। इससे पांचों भक्त गंभीर तौर पर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चोटिल व्यक्तियों में 4 महिला एक पुरुष सम्मिलित है। कहा जा रहा है कि सभी भक्त कथा सुनकर पैदल लौट रहे थे।

उसी के चलते कुबेरेश्वर धाम के समीप एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इससे सभी लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। लोगों ने कहा कि यह घटना सीहोर-भोपाल मार्ग पर हुई है। यहां कुबेरेश्वर धाम के समीप एक तेज गति लोडिंग वाहन ने पैदल जा रहे भक्तों को रौंद दिया। घटना के पश्चात् लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.