असम में स्कूल की छात्रा से 7 युवकों ने की छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

0 388

असम: असम (Assam) में स्कूल की छात्रा (school girl) से 7 युवकों द्वारा छेड़छाड़ (molesting) करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने प्रिंसिपल से की थी। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज दिया है।

जानकारी के अनुसार असम हैलाकांडी जिले में नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में 7 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीँ इस घटना से परिजनों में भय का माहौल है।

लाला थाना प्रभारी अधिकारी ए बासुमतारी ने बताया कि लाला थान क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा प्राथमिकी के आधार पर नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में 7 युवकों को किया गिरफ्तार, पोक्सो का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर पिछले कई दिनों से असम में तस्करी का भी मामला तेजी से बढ़ा है। फिलहाल पिछले दिनों यहां के सीएम ने अपराध रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ एक लंबी बैठक की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.