तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी को इम्प्रेस करना नहीं है आसान, एक्ट्रेस का दिल जीतने के लिए करना होगा ये स्पेशल काम

0 313

नई दिल्ली. मुनमुन दत्ता ने सब टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभा घर-घर में पहचान बनाई है. ये एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इस एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है. वह अपने फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन दिनों ये एक्ट्रेस अपनी एक नई फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ फोटोज शेयर करते हुए अपने से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा भी कर दिया है. मुनमुन दत्ता ने बताया है कि अगर आप उनके बेस्ट फ्रेंड बनना चाहते हैं तो आपको इसके लिए क्या करना होगा. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में मुनमुन ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. साथ ही उनके सामने टेबल पर ढेर सारा खाना भी रखा दिख रहा है. मुनमुन हाथ में चोपस्टिक लिए कैमरा के लिए पोज कर रही हैं.

इन फोटोज को शेयर करते हुए ये एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं, “मुझे कोरियाई और जापानी खाना खिलाओ और तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो”. ये फोटो जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो पर कमेंट कर एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. साथ ही कई फैंस एक्ट्रेस को ये सब खाता देख हैरान भी हैं.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता का किरदार ऑडियंस के बीच काफी लोकप्रिय है. शो में बबीता जी और जेठालाल की केमिस्ट्री को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता है. एक्टिंग के साथ-साथ मुनमुन दत्ताको घुमने-फिरने का भी बहुत शौक है. मुनमुन अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेवल, फूड और लाइफ स्टाइल से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.