डेयरी विभाग में निकली नौकरियां, मिलेगी लाखों में सैलरी, जानिए आवेदन करने की आखिरी तिथि

0 503

नई दिल्ली: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने प्लांट मैनेजर और इसके समकक्ष पदों पर नौकरियां निकाली है. नोटिस के मुताबिक, यह भर्ती डेयरी विकास विभाग में होगी. डेयरी विकास विभाग में प्लांट मैनेजर के अतिरिक्त चिलिंग प्लांट सुपरवाइजर/ मिल्क टेस्टर/असिस्टेंट रूरल डेयरी एक्सटेंशन ऑफिसर (AEDEO)/असिस्टेंट डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (ADO) के पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 18 जुलाई 2022 है. आवेदन प्रक्रिया 18 जून से जारी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन असम लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर जाकर करना है.

महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 18 जुलाई 2022

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:-
अभ्यर्थियों के पास डेयरी टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

कितनी मिलेगी सैलरी:-
पे स्केल- 30000/- से 110000/-
ग्रेड पे- 12,700/-
पे बैंड-4

आयु सीमा:-
अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 38 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.