Lok Sabha Byelection Result 2022 : रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर बीजेपी आगे संगरूर में SAD आगे

0 178

Lok Sabha Byelection Result 2022 : देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है और 2-3 घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी कि किसका पलड़ा भारी है। खास सीटों की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट जो कि भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई है शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे आने हैं।

Lok Sabha Byelection Result 2022 By-Election 2022 Result

 

संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान 7052 मतों से आगे

संगरूर उपचुनाव में दोपहर 120 बजे तक सिटोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान 7052 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।

 

रामपुर में बीजेपी को बड़ी बढ़त, 22000 से अधिक वोटों से आगे

रामपुर में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी के घनश्याम लोधी, सपा के मोहम्मद आसिम रजा से 22831 से अधिक मतों से आगे हो गए हैं।

 

त्रिपुटा की 2 सीटों पर बीजेपी जीती, एक सीट पर कांग्रेस ने किया कब्जा

त्रिपुटा उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। चाट में से दो सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है तो एक पर आगे है। त्रिपुरा के सीएम ओर बीजेपी नेता माणिक साहा ने टाउन वाटदोवाली निर्वाचन क्षेत्र से 6,104 मतो के अंतर से विधानसभा चुनाव जीत लिया है। वहीं, अगरतला सीट से कांग्रेस नेता सुदीप राय वर्मन 3,163 वोटों से जीते है।

 

ये भी पढ़े:देवरिया : भारतीय नव क्रांति पार्टी ने किया आगाज, प्रदेश में बढ़ रहा जनाधार- शांति पटेल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.