महाराष्ट्र में बीजेपी नेता ने बिल्डिंग के बाहर नोटिस बॉक्स लगाया, जाने क्यों लगाया अनोखा बॉक्स।

0 759

महाराष्ट्र में केंद्र बनाम राज्य की लड़ाई में आए दिन नए-नए रंग दिखाएं दे रहे हैं, और इन रंगों के साथ रोजाना नए नए खुलासे भी देखने मिल रहा है, कभी शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां इ.डी या फिर सीबीआई की गाज गिरती हुई दिखाई देती है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार भी अपने तंत्र मंत्र और राज्य की एजेंसियों को काम पर लगाए हुए हैं आए दिन किसी न किसी बीजेपी के नेता के घर पर दफ्तर पर सम्मन वारंट और नोटिस भेजते रहते हैं और कई नेताओं कि घर हो या दफ्तर पर बुलडोजर भी चलवा चुके हैं ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है

बीजेपी के नेता मोहित भारतीय (Mohit Bhartiya ) ने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों से समन नोटिस वारेंट भेजे जाने से तंग आकर मुंबई में आलीशान बिल्डिंग के बाहर बाकायदा एक नोटिस बॉक्स लगा दिया है इस बॉक्स पर बाकायदा लिखा है की महा विकास आघाडी सरकार मेरे खिलाफ हर नोटिस संमन्स वारंट या किसी प्रकार की सूचना संबंधित पत्र इस बॉक्स में डाल दें तस्वीरों में आप देख सकते हैं उस बॉक्स की तस्वीर और खुद बीजेपी के नेता मोहित भारतीय उस नोटिस बॉक्स को दिखा रहे हैं

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.