मायावती का सरकार पर हमला, कहा- खरबों विदेशी बैंकों में पड़े हैं, फिर भी गरीबी से जूझ रहा देश

0 474

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने देश के धनी लोगों द्वारा स्विट्जरलैंड बैंक में जमा कराए गए पैसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारतीय पूंजीपतियों और धनी लोगों द्वारा स्विटजरलैंड के बैंकों में 14 साल में 3.83 अरब फ्रैंक के रिकॉर्ड स्तर पर पैसा जमा करने की खबर चर्चा में है, जिस पर गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी आदि का अभूतपूर्व संकट है। देश के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि खुश कैसे रहें?

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारतीय पूंजीपतियों और धनी लोगों के 14 साल में 3.83 अरब फ्रैंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की खबर चर्चा में है। जिस पर गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी आदि के अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे देश के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि खुश कैसे रहें?

बता दें कि भारत के लोग स्विट्जरलैंड के बैंकों में 50 फीसदी बढ़कर 14 साल के उच्चतम स्तर 3.83 अरब स्विस फ्रैंक पर पहुंच गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ स्विटजरलैंड की ओर से जारी सालाना आंकड़ों के मुताबिक स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़ा है। इससे पहले 2020 के अंत तक स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों का पैसा 2.55 अरब स्विस फ्रैंक था। आंकड़ों के मुताबिक 2021 के अंत में स्विट्जरलैंड के बैंकों पर भारतीय ग्राहकों की कुल देनदारी 383.19 करोड़ स्विस फ्रैंक थी। इसमें से 60.20 करोड़ फ्रैंक ग्राहक जमा के रूप में हैं। 1225 मिलियन स्विस फ़्रैंक अन्य बैंकों के माध्यम से और 3 मिलियन फ़्रैंक ट्रस्ट आदि के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.