Opreation Ganga LIVE : सूमी में फंसे सभी 694 भारतीयों का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, भारतीय दूतावास की बसों से पोल्टावा लाया

0 943

Opreation Ganga LIVE :- युक्रेन के सूमी शहर में फसें 694 भारतीयो को रेसक्यू कर लिया गया है । भारतीय बसो से इन्हे पोल्टावा ले जाया गया । केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस बारे में खबर दी । अच्छी बात से है कि भारतीय मिशन ने सूमी से विदेशी छात्रों को भी रेस्क्यू किया। इसके साथ ही यूक्रेन में भारतीय छात्रों का रेस्क्यू मिशन लगभग खत्म हुआ ।

Also Read:- VIJAY MALYA : शराब कारोबारी विजय माल्या परिवार के पास ही रहेगा लंदन का आलीशान घर

इससे पहले एक स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन से 200 भारतीय छात्रों को रोमानिया के सुसेवा से लेकर दिल्ली आई थी । आज सुसेवा से एक फ्लाइट और भारत पहुचेगी । यूक्रेन से लौटे एक छात्र ने कहा- “जब हम बस में यात्रा कर रहे थे, वहां कोई बम विस्फोट नहीं हुआ। सरकार और दूतावास ने हमारी काफी HELP की, हम वापस आकर बहुत खुशी महसूस कर रहे है ।

Also Read:- India To Resume International Passenger Flights :भारत 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें फिर से शुरू करेगा

वहा फसें 20 हजार भारतीयो में से 17400 लोग वापस आ चुके है । इस मिशन को ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है । एयरफोर्स के C-17 ग्लोबस्टार की 10 उड़ानों से 2056 यात्रियों को वापस लाया गया था। इधर, यूक्रेन से पढ़ाई अधूरी छोड़कर जाने वाले छात्रों को हंगरी की यूनिवर्सिटीज ने राहत दी है। हंगरी ने भारत, नाइजीरिया और अन्य अफ्रीकी देशों के छात्रों को हंगरी के विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा है।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.