PM Modi Talks With Zelenskyy : PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को दिया सलाह

0 709

PM Modi Talks With Ukraine President : बता दे की 13 दिनों से चलते रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान बहुत से लोगों ने अपनी जान गवा दी है , इस बीच पीएम मोदी ने फोन के जरिए यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत की हालांकि इस बात का जानकारी Volodymyr zelenskyy  ने खुद ही दी, उन्होंने बताया कि मेरी मोदी जी से बातचीत हुई बातचीत के दौरान हल निकालने पर ज्यादा जोर दिया गया।

Also Read:-Opreation Ganga LIVE : सूमी में फंसे सभी 694 भारतीयों का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, भारतीय दूतावास की बसों से पोल्टावा लाया

उनका कहना है की कुछ चीजों का हल बातचीत के जरिए नहीं होता है , ऐसे भी पहलू होते हैं जहां पर हमारी सीधी सक्रियता नहीं होती परंतु इंसानियत की जीत होना भी जरूरी हैं , उनका कहना था की एक ऐसा मौका भी अवश्य आएगा जिस वक्त यूक्रेन का आसमान सुरक्षित होगा और हर जगह से पाबंदियां हटा दी जाएगी वैसे PM मोदी से जब पहली बार भी बात हुई थी उस वक्त भी उन्होंने कूटनीतिक रास्ते पर आने की सलाह दी थी।

राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के दौरान सिर्फ हल निकालने के मुद्दे पर जोर दिया गया परंतु दोनों में से कोई भी देश झुकने को तैयार नहीं , और अभी तक युद्ध जारी हैं, यूक्रेन राष्ट्रपति ने तो दावा भी कर दिया है कि रूस की तरफ से सूमी में 500 किलो बम गिराए गए हैं, ऐसे में दिन प्रतिदिन स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने जो आकरा जारी किया है उसके मुताबिक 38 बच्चों ने अपनी जान गवा दी है और 70 घायल बताए जा रहे हैं , इस दौरान 400 लोगों ने इस युद्ध में अपनी जान गवा दी हैं। साथ ही यूक्रेन राष्ट्रपति ने भी इस बात की जानकारी दी की युद्ध में रूस ने भी 12000 से भी ज्यादा सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया हैं , अगर यूक्रेन ने नुकसान झेला है तो रूस ने भी बहुत से पाबंदियां लगाए हैं बता दे कि अमेरिका LNG के आयात पर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

रिपोर्टर – आंचल सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.