Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम 9 दिन में आठवीं बार बढे, चुनाव के बाद महंगे हुए दिन!!

0 444

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल डीजल के दाम बुधवार को 9 दिन में 8वी बार बढे। बुधवार को पेट्रोल-डीजल पर 80-80 पैसे की बढ़त हुई है। उपचुनाव के बाद 4 नवंबर 2021 को केंद्र ने पेट्रोल पर ₹5 प्रति लीटर टैक्स घटाकर जो राहत दी थी, उसका असर लगभग खत्म हो चुका है। क्योंकि 9 दिन में पैट्रोल 5.60 रु महंगा हो गया है। अक्टूबर 2021 में 13 राज्यों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिले थे।
उसके बाद भी पेट्रोल पर 5 रु टैक्स घटा था।

देश के चार महानगरों में पैट्रोल-डीजल के रेट

शहर ‌         पेट्रोल     डीजल
दिल्ली       ₹101.01   ₹92.27
मुंबई        ₹115.88    ₹100.10
चेन्नई        ₹106.69    ₹96.76
कोलकाता ₹110.52    ₹95.42

भरपाई पर उत्तरी तेल कंपनियां……..

• चुनाव के दौरान कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। इसलिए उसकी भरपाई अब शुरू कर दी गई है।
• रूसी यूक्रेन युद्ध के कारण तेल की कीमत 13 साल 8 महीने के उच्चतम स्तर 139.13 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी।

Also Read:-CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को 100 दिनों में ही देगी रिटर्न गिफ्ट, 20 हजार सरकारी नौकरियों किया वादा

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.