प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में दस हजार करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

0 397

विशाखापत्तनम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बारह नवंबर को यहां दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की सात परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी ग्यारह नवंबर की शाम करीब सात बजे स्टील सिटी पहुंचेंगे और अगले दिन आंध्र विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में कई परियोजनाओं की शुरुआत एवं आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

शहर के पुलिस आयुक्त सी श्रीकांत के अनुसार बारह नवंबर को विजाग में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए चार हजार से अधिक पुलिस बल के अलावा आतंकवाद विरोधी संगठन ऑक्टोपस की तीन इकाइयों और छह नक्सल विरोधी बल की इकाइयों को लगाया जाएगा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ग्यारह नवंबर को श्री मोदी की अगवानी करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.